
पवित्र शास्त्र क्या कहता है ?
$0.02बाइबल की गवाही: पाप, उद्धार और अनन्त जीवन की राह—यीशु मसीह में आशा और प्रेम का सुसमाचार।
Quantity
Shipping Cost: $0.00

बाइबल की गवाही: पाप, उद्धार और अनन्त जीवन की राह—यीशु मसीह में आशा और प्रेम का सुसमाचार।
Quantity
Shipping Cost: $0.00
"तुम पवित्र शास्त्र में ढूंढ़ते हो,
क्योंकि समझते हो कि उसमें तुम्हें अनन्त जीवन मिलता है;
और यह वही है, जो मेरी गवाही देता है।"
— यूहन्ना 5:39
"परन्तु पवित्र शास्त्र ने सब को पाप के अधीन कर दिया
ताकि वह प्रतिज्ञा,
जिसका आधार यीशु मसीह पर विश्वास करना है,
विश्वास करने वालों के लिये पूरी हो जाय।"
— गलतियों 3:22
"इसलिये कि सबने पाप किया है,
और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं।"
— रोमियों 3:23
"जैसा लिखा है,
कोई धर्मी नहीं,
एक भी नहीं।"
— रोमियों 3:10
"हम सब के सब भेड़ों की नाईं भटक गये थे;
हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया;
परन्तु यहोवा ने हम सभों के अधर्म को उसी पर लाद दिया।"
— यशायाह 53:6
"किसी धर्मी जन के लिये कोई मरे,
यह तो दुर्लभ है;
पर क्या जाने किसी भले मनुष्य के लिये कोई मरने का भी हियाव करे।
परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भव्यता इस रीति से प्रगट करता है,
कि जब हम पापी ही थे,
तभी मसीह हमारे लिये मरा।"
— रोमियों 5:7–8
"निश्चय वह हमारे अपराधों के कारण घायल किया गया,
और हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया;
हमारी शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी,
ताकि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएँ।"
— यशायाह 53:5
"क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा,
कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया,
ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे,
वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।"
— यूहन्ना 3:16
"क्योंकि विश्वास के द्वारा अनुग्रह से तुम्हारा उद्धार हुआ है,
और यह तुम्हारी ओर से नहीं,
बरन परमेश्वर का दान है;
और न कर्मों के कारण—
ऐसा न हो कि कोई घमण्ड करे।"
— इफिसियों 2:8–9
"क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है,
परन्तु परमेश्वर का वरदान
हमारे प्रभु यीशु मसीह में अनन्त जीवन है।"
— रोमियों 6:23
"स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया,
जिसके द्वारा हम उद्धार पा सकें।"
— प्रेरितों के काम 4:12
"पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम ज्योति में चलें,
तो एक-दूसरे से सहभागिता रखते हैं;
और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।"
— 1 यूहन्ना 1:7
"... उन्होंने कहा,
प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास कर,
तो तू और तेरा घराना उद्धार पाएगा।"
— प्रेरितों के काम 16:31
"मैं तुम से सच-सच कहता हूँ,
जो मेरा वचन सुन कर
मेरे भेजने वाले पर विश्वास करता है,
अनन्त जीवन उसका है,
और उस पर दंड की आज्ञा नहीं होती;
परन्तु वह मृत्यु से पार होकर
जीवन में प्रवेश कर चुका है।"
— यूहन्ना 5:24
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. For more information on how we use cookies, please see out cookie policy. Cookie Policy